फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Number of Swimming Enthusiasts at Stadium Rises; Preparations Underway to Add Shifts

Sultanpur News: स्टेडियम में तैराकी के शौकीन बढ़े, शिफ्ट बढ़ाने की तैयारी

Tue, 05 May 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 05 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Number of Swimming Enthusiasts at Stadium Rises; Preparations Underway to Add Shifts
स्टेडियम के तरणताल में तैराकी सीखते बच्चे। संवाद
सुल्तानपुर। गर्मी से राहत पाने के लिए जिले में लोग तरणताल का सहारा ले रहे हैं। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित तरणताल में पंजीयन कराने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। बच्चों से लेकर युवाओं तक, हर वर्ग के लोग तैराकी सीखने और गर्मी से बचाव के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


तरणताल में इन दिनों सुबह-शाम रौनक देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में दो शिफ्ट में करीब 150 लोग रोजाना तैराकी कर रहे हैं। 50 से अधिक छोटे बच्चों ने पंजीयन करा लिया है, जबकि 100 से ज्यादा लोग शौकिया तौर पर तैराकी के लिए आ रहे हैं। तैराकी को गर्मी से राहत के साथ-साथ बेहतर व्यायाम माना जाता है। यही वजह है कि अभिभावक भी बच्चों को यहां प्रशिक्षण के लिए भेज रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षक आनंद श्रीवास्तव और लाइफ गार्ड चंचल भट्टाचार्य की निगरानी में बच्चों को सुरक्षित तरीके से तैराकी सिखाई जा रही है। प्रशिक्षकों ने बताया कि वर्तमान में सुबह 7 से 9 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक चार शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर शिफ्ट में एक घंटे का समय निर्धारित है। पंजीयन कराने वाले लोगों को तैराकी किट स्वयं लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू होगी अतिरिक्त शिफ्ट
क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर के मुताबिक मई, जून और जुलाई में गर्मी चरम पर होती है, ऐसे में तरणताल में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त शिफ्ट शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed