फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Number of students reached less than 50 in 23 schools

Sultanpur News: 23 विद्यालयों में 50 से कम पहुंची छात्रों की संख्या

Mon, 04 Nov 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 04 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Number of students reached less than 50 in 23 schools
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के 23 परिषदीय विद्यालयों में तालाबंदी की तलवार लटक रही है। 50 से कम छात्र संख्या वाले इन परिषदीय विद्यालयों को बंद कर नजदीकी विद्यालय में संबद्ध करने की तैयारी है।
विज्ञापन


बल्दीराय विकासखंड के 23 परिषदीय विद्यालयों इस एकीकरण के अंतर्गत आ रहे हैं। चिन्हित विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय, अहिरी है, इसको उसी गांव के कांपा में संबद्ध किया जाएगा। ककरहा को हलियापुर, बहुरावा द्वितीय को बहुरावा, चक्कारीभीट को पूरे तुलसीराम तिवारी, छतौना डंडवा को चकिया, गोपालपुर को बसावन गोपालपुर, इस्माइलपुर को दरियापुर, मधुबनी मिश्र और मखदुमपुर को कम्पोजिट गोविंदपुर, मेघमऊ द्वितीय को मेघमऊ, निनावां को बघौना, निसासिन को मोहम्मदपुर काजी, पूरे बद्री अहीर को डीह सिंदुरापुर, पूरे भोला पांडेय को सोरांव, पूरे चन्द्रिका मिश्र को कंपोजिट बीही निदूरा, पूरे मगन को पूरे इच्छा मिश्र, पूरे मालजनी को पूरे सहन, पूरे मठा को महुली, पूरे शुक्ल को भवानीगढ़, पूरे वैद्य को डेहरियावा द्वितीय, तिवारीपुर द्वितीय को पूरे जोधी, उसुरा को दुर्गापुर, उसुरी को सादुल्लापुर में मर्ज किया जाएगा। इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक भी उसी विद्यालय में मर्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन

बीईओ बल्दीराय रोजी सिंह ने बताया कि पचास छात्र से कम विद्यालयों की जिन बिंदुओं पर सूचना मांगी गई थी,उसे उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इस परिधि में बल्दीराय के 23 विद्यालय आ रहे हैं। शासन के निर्णय के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed