{"_id":"69a5cc899133aa4f39050cf5","slug":"now-villages-will-also-have-city-like-facilities-the-picture-will-change-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-151373-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अब गांवों में भी होंगी शहर की तरह सुविधाएं, बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अब गांवों में भी होंगी शहर की तरह सुविधाएं, बदलेगी तस्वीर
Mon, 02 Mar 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अब गांवों में भी शहर जैसी सुविधाएं मुहैया होंगी। इस बदलाव के लिए विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, पार्क, अमृत सरोवर, कूड़ा प्रबंधन इकाई, सामुदायिक शौचालय को विकसित किया जाएगा। शहर की तरह सोलर लाइट के साथ चौड़ी गलियां भी होंगी। पंचायतीराज विभाग ने जिले की ग्राम पंचायतों को व्यवस्थित कर बसाने की एक ऐसी ही कार्य योजना तैयार की है। इसे समयबद्ध स्तर पर लागू कराया जाएगा।
निदेशालय के निर्देश पर पंचायतीराज विभाग ने गांवों को व्यवस्थित बसाने व प्रत्येक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम शुरू कर दिया है। कूड़ा प्रबंधन इकाई बनाने का कार्य अंतिम चरण में होगा। फिलहाल गलियों में इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। सामुदायिक प्रसाधन बनाए जा चुके हैं। व्यक्तिगत शौचालय भी बन रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाने का कार्य जारी है। पंचायत भवन का काम पूरा हो चुका है।