{"_id":"6816617fd4ffaa978403b911","slug":"not-anymore-will-complain-to-dm-saheb-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-132088-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अब और नहीं, डीएम साहब को सुनाएंगे फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अब और नहीं, डीएम साहब को सुनाएंगे फरियाद
Sun, 04 May 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील सभागार में फरियादियों की शिकायत सुनते डीएम-एसपी।-
सुल्तानपुर। सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ अंकुर कौशिक व अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों की फरियाद सुनीं। हर कोई डीएम को फरियाद सुनाने को बेताब रहा।
इस दौरान अधिकारियों के समक्ष 153 शिकायतें आईं, जिनमें से 39 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष 114 शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर अधिकारियों को भेजकर तहकीकात करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जयसिंहपुर, लंभुआ, कादीपुर, बल्दीराय में भी तहसील समाधान का आयोजन किया गया।
लगी भीड़, डीएम को प्रार्थनापत्र देने पर अड़ा फरियादी
समय: दोपहर 12:20 बजे
स्थान: सदर तहसील सभागार
सुल्तानपुर। सदर तहसील सभागार में डीएम अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कर रहे थे। नोनरा के मो.सलीम पत्थर नसब कराने की मांग के लिए समाधान दिवस में पहुंचे थे। उन्हें एसडीएम सदर की ओर भेजा गया तो वह कहने लगे कि हमें जिलाधिकारी से समस्या सुनानी है। अधिकारियों के कहने के बाद भी वह डीएम से समस्या सुनाने में अड़े रहे। डीएम कुमार हर्ष ने उनका प्रार्थना पत्र लिया और पत्थर नसब करवाने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
116 में से सिर्फ 12 शिकायतें निपटीं
स्थान:तहसील लंभुआ सभागार
समय:दोपहर 12:00 बजे
लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील सभागार में एसडीएम गामिनी सिंगला फरियादियों की समस्याएं सुन रहीं थीं। मौके पर 116 शिकायतें आई़, जिनमें से 12 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। दहेवगोपालपट्टी के विजय प्रसाद तिवारी ने बताया कि साधन सहकारी समिति (बी पैक्स) शिवगढ़ में गलत तरीके से बैंक खाता संचालन की शिकायत पांच माह पहले की गई थी। इसके बावजूद कोई सक्षम अधिकारी इसके लिए जांच करने पहुंचा ही नहीं। कोइरीपुर की सीता देवी ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके पति की मृत्यु हो गई है। सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद भी विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। चितावनपुर निवासी अनिल पांडेय ने बताया कि भूखंड के सीमांकन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई है। दो साल पहले से इन औपचारिकताओं के पूरी करने के बाद भी राजस्वकर्मी सीमांकन करने में टाल-मटोल कर रहे हैं।