{"_id":"61fd6f5ecef7013a635f9a17","slug":"nomination-sultanpur-news-lko6164161125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन कादीपुर सीट से भरा गया एक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन कादीपुर सीट से भरा गया एक नामांकन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामाकंन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी भगेलू राम।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन भी एक नामांकन पत्र भरा गया। कादीपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी भगेलूराम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। चौथे दिन पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 11 नामांकन पत्र लिए गए। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट व आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
नामंाकन प्रक्रिया के चौथे दिन कलेक्ट्रेट तकरीबन प्रत्याशियों से सूना रहा। शुक्रवार को कादीपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगेलूराम ने दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर आरओ महेंद्र कुमार के सामने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ उन्होंने शपथ पत्र दाखिल करते हुए उसमें शिक्षा, संपत्ति समेत पूरा ब्योरा दिया है। नामांकन करने के पहले वे सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय पर पहुंचे और वहां से पैदल नामांकन कक्ष के लिए रवाना हुए। उनके साथ जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव समेत कई लोग थे। कलेक्ट्रेट में उन्होंने नाम निर्देशन पत्र भरा। चार दिन में अभी तक दो नामांकन पत्र दाखिल हो सके हैं। दोनों नामांकन सपा प्रत्याशियों की ओर से भरे गए हैं। शुक्रवार को पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 11 नाम निर्देशन पत्र लिए गए।
इसमें इसौली विधानसभा क्षेत्र से पांच, सुल्तानपुर से दो, सदर विधानसभा क्षेत्र से एक, लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से तीन नामांकन पत्र लिए गए। कादीपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से कोई नामांकन पत्र नहीं लिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि अभी तक 80 नाम निर्देशन पत्र बिके हैं। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट व आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्गों, मुख्य गेट व परिसर के भीतर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में बड़ी संख्या में पुलिस व पुलिस अधिकारी लगाए गए थे।