फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nomination for the post of 14 block head today

14 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज

Wed, 07 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Nomination for the post of 14 block head today
सुल्तानपुर। जिले के 14 विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए गुरुवार को नामांकन होंगे। तीन बजे के बाद नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। नामांकन को देखते हुए बुधवार को दावेदारों ने 78 पर्चे खरीदे हैं। पर्चे की खरीदारी शुरू होते ही चुनाव की रस्साकसी तेज हो गई है। दावेदारों ने अपने सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस व प्रशासन स्थिति पर नजर गड़ाए है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत चुुनाव को लेकर जिले में घमासान तेज हो गया है। नामांकन को देखते हुए बुुधवार को 14 विकास खंडों में दावेदारों ने 78 नाम निर्देशन पत्र खरीदा है। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के साथ अन्य दावेदारों की ओर से नाम निर्देशन पत्र खरीदे जाने से चुनाव का पारा चढ़ गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को 11 से तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का समय है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम निर्देशन के समय को देेखते हुए भाजपा खेमे में गोलबंदी और तेज हो गई है। भाजपाई ज्यादातर सीटों पर अपने प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दिए हैं। पार्टी की ओर से जिम्मेदार लोग विरोधी प्रत्याशियों को मनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर दावेदारों ने अपने सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। कई दावेदार अपने सदस्यों को बाहर भेज भी चुके हैं। बचे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने का भी सिलसिला तेज हो गया है। यह कवायद चुनाव तक चलने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस व प्रशासन स्थिति पर नजर गड़ाए हुए है।
आयोग से जारी कार्यक्रम के मुताबिक आठ जुलाई को क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए नामांकन व उसी दिन शाम को तीन बजे के बाद नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 10 जुलाई को तीन बजे ब्लॉकों में मतदान व उसके बाद मतगणना होगी। नतीजे भी 10 जुलाई की देर शाम तक घोषित होने के आसार हैैं।

क्षेत्र पंचायत चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. हरिओम को जिले का प्रेेक्षक नियुक्त किया है। जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने बताया कि प्रेक्षक की देखरेख में नामांकन, मतदान व मतगणना कराई जाएगी। प्रेक्षक नौ जुलाई की सुबह जिले मेें पहुंचेंगे। उनके साथ सहायक के रूप में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed