फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No one is taking care of broken hand pumps

Sultanpur News: खराब पड़े हैंडपंपों की कोई नहीं ले रहा सुध

Wed, 24 Apr 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 24 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
No one is taking care of broken hand pumps
 कुड़वार कस्बे में खराब हैंडपंप।
सुल्तानपुर। हीट वेव की चपेट में आए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैंडपंप धोखा देने लगे हैं। पानी की जगह अब वे हवा उगल रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी प्रधान व पंचायत सचिव दुुरुस्त कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके पीछे गांव में गांवों में गुटबाजी होने का कारण बताया जा रहा है। ग्रामीणों को पानी की समस्या से रोजाना जूझना पड़ रहा है। हालांकि, पंचायतराज विभाग के पास अभी खराब हैंडपंपों की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 22,428 हैंडपंप लगाए गए हैं। इसमें निजी समेत सरकारी दोनों शामिल हैं। मौजूदा समय में इसमें से काफी संख्या में हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी पड़ने के बाद भी इन्हें दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायताें के पास है। सरकारी धनराशि से इन्हें दुरुस्त कराने का निर्देश है। गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने खराब हैंडपंपों को दो दिन में ठीक करवाने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी इन्हें सही नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन



इन ग्राम पंचायतों में खराब मिले हैंडपंप
हैंडपंपों की स्थिति की पड़ताल की गई तो काफी संख्या में खराब मिले। कुड़वार कस्बा में चार, मुड़ुवा ग्राम पंचायत में दो, सरैया पूरे विसने के घुप्पा पांडेय के पुरवा में एक हैंडपंप महीने भर से खराब हैं। सड़क की पटाई से कुड़वार कस्बे के एक हैंडपंप की टोंटी तक मिट्टी आ गई है। कुड़वार के लच्छूडीह निवासी सालिकराम यादव के घर के पास लगा हैंडपंप चार माह से खराब है। दोस्तपुर विकास खंड के बढ़ौली ग्राम पंचायत में सलतंती, केदार, अब्दुल करीम, बिरजू व उपकेंद्र के पास लगे हैंडपंप भी खराब हैं। नगर पंचायत के काशीराम काॅलाेनी के दो, रिहायकपुर के सांभर का पुरवा निवासी नन्कउ के घर के पास का हैंडपंप, बेथरा जूनियर हाईस्कूल के पास लगा नल कचरा दे रहा है। इसी तरह फिरोजपुर कला के कंपोजिट विद्यालय के पास लगा हैंडपंप खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंभुआ विकास खंड के शिवगढ़ में गुड्डू जायसवाल के दरवाजे के सामने स्थित हैंडपंप दो माह, नगर पंचायत के अटल नगर डकाही बाईपास का हैंडपंप दो साल, उपाध्यायपुर गांव में बृजेश उपाध्याय के घर के पास लगा हैंडपंप चार माह से खराब है। नगर पंचायत के हनुमान नगर में राजकुमार के घर के पास का हैंडपंप एक साल से खराब है। इसी तरह मोतिगरपुर के बखरा में सार्वजनिक शौचालय के पास लगा हैंडपंप दो माह से, कैथवारा में दो हैंडपंप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व थाने के बगल का हैंडपंप खराब हैं। इन विकास खंडों की अन्य ग्राम पंचायत व दूसरे विकास खंडों को मिलाकर जिले में सैकड़ों हैंडपंप खराब हैं।


कंट्रोल रूम को दें खराबी की सूचना
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर विभाग में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। कंट्रोल रूम में चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हैंडपंप खराब होने पर ग्रामीण सीधे कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9532681089 व 8932887156 पर दे सकते हैं। खराब हैंडपंप को दो दिन में ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed