फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   No one filed the form even on the second day of nomination

नामांकन के दूसरे दिन भी किसी ने नहीं दाखिल किया पर्चा

Thu, 03 Feb 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
No one filed the form even on the second day of nomination
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन भी नाम निर्देशन पत्रों का दाखिला शून्य रहा। बुधवार को भी किसी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। निर्धारित समय तक 21 नाम निर्देशन पत्र बिके। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट सुरक्षा घेरे में रहा। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर मजिस्ट्रेटों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। शाम तीन बजे के बाद आवागमन सामान्य हो सका। नामांकन के दौरान शहर जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन

पांचवें चरण के चुनाव के लिए जिले में नामांकन का बुधवार को दूसरा दिन था। नाम निर्देशन को देखते हुए दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट समेत आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। कलेक्ट्रेट में पांचों विधानसभा क्षेत्रों इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लंभुआ व कादीपुर सुरक्षित के लिए बनाए गए नामांकन कक्षों में संबंधित निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठे रहे।
विज्ञापन

दूसरे दिन नाम निर्देशन के समय की समाप्ति तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों से किसी प्रत्याशी ने नाम निर्देशन नहीं किया। विभिन्न पार्टियों की ओर से अपने विधानसभा क्षेत्रों से नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए। इसमें इसौली विधानसभा क्षेत्र से पांच, सुल्तानपुर से पांच, लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से सात व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा। सदर विधानसभा क्षेत्र से कोई नाम निर्देशन पत्र नहीं बिका। दोपहर तीन बजे नामांकन कार्य समाप्ति तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 21 नाम निर्देशन पत्र बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से प्रत्याशियों के नाम निर्देशन दाखिल किए जाने की संभावना है। विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी नाम निर्देशन की तैयारियों में जुटे हैं। इधर, नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट व आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्गों, मुख्य गेट व परिसर के भीतर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में बड़ी संख्या में पुलिस व पुलिस के अधिकारी लगाए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद रहा। मार्गों पर बैरियर लगाए गए थे। बैरियर से लोगों को वापस किया जाता रहा।
शाम तीन बजे नामांकन कार्य समाप्त होने के बाद आवागमन सामान्य हो सका। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व डीआईजी/पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि दूसरे दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। दूसरे दिन 21 नाम निर्देशन पत्र बिके। अभी तक कुल 51 नाम निर्देशन पत्र पांचों विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की ओर से खरीदे गए हैं।

नामांकन को लेकर बस स्टेशन से कलेक्ट्रेट होकर गुजरने वाला प्रयागराज मार्ग बंद किए जाने से बुधवार को दिन भर शहर में जाम लगा रहा। खासकर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों समेत अन्य मार्गों पर भीषण जाम लगा रहा। प्रयागराज मार्ग का रूट डायवर्ट किए जाने से अन्य मार्गों पर भीड़ बढ़ी रही। इसकी वजह से भीषण जाम लग गया। जाम में लोग काफी देर तक फंसे रहे। जाम को हटवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed