{"_id":"604e422e8ebc3ec4477c4eb8","slug":"nine-injured-in-land-dispute-sultanpur-news-lko56954669","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चटकीं लाठियां, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चटकीं लाठियां, नौ घायल
विज्ञापन
भदैंया। ओदरा गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव निवासी अफसर और तौफीक के बीच रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस बीच दोनों पक्षों के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए और उनके बीच लाठियां चलने लगीं।
मारपीट में एक पक्ष से अफसर, साबिया बेगम, रूबी, सबरीन, समीदा बानों व दूसरे पक्ष से सिराज अहमद, तौफीक अहमद और आसिफ घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद केस दर्ज करेगी।