{"_id":"5e9727ce8ebc3e76c9414956","slug":"newspaper-vendors-honored-by-giving-ration-kits-sultanpur-news-lko517792021","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन किट देकर समाचार पत्र विक्रेताओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन किट देकर समाचार पत्र विक्रेताओं का सम्मान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच सामाजिक सरोकारों की कड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन अनवरत जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। इसमें जिले के स्वयंसेवी संगठन, व्यापारी और संभ्रांत वर्ग का सहयोग भी लिया जा रहा है। बुधवार को क्षेत्र के समाजसेवी धर्मदेव शुक्ल ने मदद को हाथ बढ़ाया।
उन्होंने बरौंसा स्थित अमर उजाला न्यूज एजेंसी पर नौ समाचार पत्र विक्रेताओं के साहस को नमन करते हुए खाद्य सामग्री वितरित की। कहा कि अखबार विक्रेता ही सच्चे कर्मयोगी हैं। जब सुबह हम सब नींद में रहते हैं, तब ये उठकर अखबार वितरण में लग जाते हैं। बिना डरे, बिना रुके और थके देश-दुनिया की ताजी खबरों से हम सभी को रूबरू कराते हैं।
उन्होंने बरौंसा में समाचार पत्र विक्रेताओं को सम्मानित किया। साथ ही अपने नाती युग शुक्ल के हाथों राशन किट मुहैया कराई। किट में आटा, चावल, दाल, चीनी, सोयाबीन, सरसों का तेल व आलू हैं। इसके बाद धर्मदेव शुक्ल गोसैसिंहपुर पहुंचे। वहां उन्होंने पांच और दोस्तपुर में चार समाचार पत्र विक्रेताओं को राशन किट प्रदान की। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम की सराहना की।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से उपजे हालात के बावजूद रोजाना समाचार पत्र विक्रेता बिना किसी डर के अखबार का वितरण घर-घर कर रहे हैं। ऐसे लोगों की अमर उजाला फाउंडेशन लगातार मदद कर रहा है। इसी कड़ी में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को पहल की। उन्होंने बस स्टेशन के पास 11 समाचार पत्र विक्रेताओं को राशन मुहैया कराया। राशन किट में आटा, चावल, दाल, आलू, नमक, मसाला, सरसों का तेल व साबुन शामिल रहा