फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Boat capsizes in river during Ganesh idol immersion; devotees survive.

Sultanpur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में पलटी नाव, बचे श्रद्धालु

Mon, 21 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Boat capsizes in river during Ganesh idol immersion; devotees survive.
 करौंदीकला के सकरदे-इब्राहिमपुर घाट पर नाव पलटने के बाहर तैरकर बाहर निकलते लोग। स्रोत- सोशल मीड
करौंदीकला। सकरदे-इब्राहिमपुर घाट पर सोमवार दोपहर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक गोमती नदी में पलट गई। नाव पर छह लोग सवार थे। नाव पलटते ही अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि नाव पर सवार सभी लोग तैरकर सकुशल तट तक पहुंच गए।
विज्ञापन

करौंदीकला के पठखौली गोपाल सराय ख्वाजा से सोमवार को गणेश प्रतिमा लेकर श्रद्धालु विसर्जन के लिए सकरदे-इब्राहिमपुर घाट पहुंचे थे। गाजे-बाजे के साथ दोपहर 2:30 बजे प्रतिमा को नाव पर रखकर नदी में विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से नाव अचानक नदी में पलट गई। नाव पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। नाव पलटने के बाद उस पर सवार लोग नदी में कूद गए और तैरकर किनारे सकुशल पहुंच गए।
विज्ञापन

बताया गया नाव में सवार सभी को तैरना आता था, जिससे वह सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। करौंदीकला थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया था, लेकिन तब तक लोग जा चुके थे। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, सभी सकुशल घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed