{"_id":"578e5a8e4f1c1b1c7fc4b772","slug":"new-postmortem-house-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया पोस्टमॉर्टम हाउस तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया पोस्टमॉर्टम हाउस तैयार
Amarujala Bureau
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
नई जगह हुआ शिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक दशक से पोस्टमॉर्टम हाउस को पुलिस लाइंस से अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की चल रही मांग स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर दी है। पोस्टमॉर्टम हाउस बुधवार से कटावां रोड पर पाठक का पुरवा गांव के पास शिफ्ट हो जाएगा। पोस्टमॉर्टम हाउस निर्माण पर करीब 52 लाख 99 हजार रुपये की लागत आई है। यहां एक चिकित्साधिकारी समेत 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
अंग्रेजों के जमाने से ही शवों का पोस्टमॉर्टम पुलिस लाइंस में ही किया जाता था। आसपास आवासीय बस्ती बढ़ने से विवेकनगर, निराला नगर और करौंदिया के साथ ही पुलिस लाइंस में रहने वाले लोगों को इससे परेशानी होती थी। लोग पोस्टमॉर्टम हाउस को पुलिस लाइंस से कहीं और शिफ्ट करने की मांग करते थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की मांग पर शासन ने 52 लाख 99 हजार रुपये पोस्टमॉर्टम हाउस के लिए स्वीकृत किया था। तीन वर्षों के बाद अत्याधुनिक पोस्टमॉर्टम हाउस बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
10 लोगों की होगी तैनाती: सीएमओ
सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम हाउस बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पुलिस लाइंस से पाठक का पुरवा में बने नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। पोस्टमॉर्टम हाउस में एक चिकित्साधिकारी, दो फार्मासिस्ट और सात स्वीपर/ वार्ड बॉय की तैनाती की जाएगी।