{"_id":"32c64980155f47f9d4eb333786b49b73","slug":"new-college-gifted-to-bhetua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेटुआ में इंटर कॉलेज का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेटुआ में इंटर कॉलेज का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 21 Jul 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। नवजावन शिक्षित होगा, तभी देश का भविष्य अच्छा होगा। पढ़ो और आगे बढ़ो की तर्ज पर हम प्रदेश के नवजवानों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश से ग्रामीण क्षेत्र में नया इंटर कॉलेज खुल रहा है। ये बातें भेटुआ के महराजपुर गांव में इंटर कॉलेज का शिलान्यास करने आए माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने कहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भेटुआ ब्लॉक के महराजपुर गांव में राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित करने की स्वीकृति तीन माह पूर्व दी। स्वीकृति के बाद शासन से भवन निर्माण के लिए 1.38 करोड़ रुपये की पहली किस्त अवमुक्त कर दी गई है। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली और भू-तत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने महराजपुर गांव पहुंचकर भवन निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने मौके पर ही कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव कुमार सिंह को मंच पर बुलाकर 18 माह में भवन निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मंत्री ने जिले के समस्त 30 राजकीय विद्यालयों में कला, विज्ञान और कॉमर्स की कक्षाएं चलाने की मान्यता देने कल्ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह अगले सत्र में लागू हो जाएगा। महराजपुर में खुल रहे नए इंटर कॉलेज में कला, विज्ञान, कॉमर्स, एनसीसी की मान्यता देते हुए उदयराज यादव की मांग पर एग्रीकल्चर की मान्यता के लिए जमीन उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन