फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nephew shot dead

मामूली विवाद में भतीजे की गोली मारकर हत्या

Sat, 21 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Nephew shot dead
सुल्तानपुर। पूरे नथऊ भदैंया में शनिवार दोपहर बाद मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे को बचाने के प्रयास में मां को भी गोली के छर्रे लग गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि मां का उपचार चल रहा है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गया।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पूरे नथऊ भदैंया गांव निवासी राम विशाल मिश्र का बेटा उमेश (36) मुंबई में नौकरी करता था। कोरोना महामारी के दौरान उमेश घर आ गया था। दो दिन पहले उमेश से उसके चाचा कमलेश मिश्र ने लखनऊ जाने के लिए बाइक मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक कोई दूसरा ले गया था लिहाजा उमेश अपने चाचा कमलेश को बाइक नहीं दे सका था। इसे लेकर कमलेश काफी नाराज था। शनिवार को दोपहर कमलेश घर के सामने पहुंच कर उमेश को गाली देने लगा।
उमेश ने इसका विरोध किया। चाचा-भतीजे के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने के लिए उमेश की मां मालती देवी (56) वहां पहुंच गईं। इस बीच कमलेश अपने घर से तमंचा लेकर आया और उमेश पर फायर झोंक दिया। गोली उमेश को लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।
गोली के कुछ छर्रे मालती देवी के हाथ में लग गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण मां और बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया।
मालती देवी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हत्या की सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी कमलेश के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस का दावा है कि आरोपी कमलेश के घर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा मिला है।

लंभुआ। पूरे नथऊ भदैंया निवासी उमेश के परिवार में मां मालती देवी के साथ ही पत्नी मोहिनी और छह वर्षीय बेटा अमन है। उमेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव के लोग भी उमेश की मौत से गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed