फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nekrahi Urs comes to an end

उर्स के आखिरी दिन उमड़ी जायरीनों की भीड़

Tue, 25 Oct 2016 10:29 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 25 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Nekrahi Urs comes to an end
हजारों की संख्या में की शिरकत - फोटो : अमर उजाला

नेकराही शरीफ में हजरत हाजी अल्लाह मान शाह वारसी रहमत अलैह के सालाना उर्स के चौथे व अंतिम दिन मंगलवार को जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा नेकराही शरीफ आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुबह से शाम तक चले लंगर-ए-आम में जायरीनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन



नेकराही गांव में स्थित हजरत हाजी अल्लाह मान शाह वारसी रहमत अलैह के उर्स के आखिरी दिन देश के विभिन्न स्थानों से जायरीनों ने मजार पर चादर चढ़ाकर मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। उर्स के आखिरी दिन मंगलवार को सुबह से शाम पांच बजे तक आयोजित लंगर-ए-आम में बड़ी संख्या में आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिला समेत गैर जनपदों से आए मौलानाओं ने उर्स में तकरीर कर लोगों को देश में अमन व शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन


अंजुमने वारसी आस्ताने आलिया कुटी नेकराही शरीफ के सदस्य तारिक वारसी ने बताया कि शाम को दरगाह परिसर में सुबरानी महफिले शमां (विदाई) का कार्यक्रम शुरू हुआ। विभिन्न स्थलों से आए कव्वालों ने रात भर बाबा का गुणगान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed