फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NEET today at six centres, keep in mind the guidelines

Sultanpur News: छह केंद्रों पर नीट आज, गाइड लाइन का रखें ध्यान

Sun, 04 May 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 04 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
NEET today at six centres, keep in mind the guidelines
सुल्तानपुर। एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी-2025) रविवार को छह केंद्रों पर होगी। दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हाेने वाली परीक्षा में 2784 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। छह स्टेटिक और दो जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा पर निगरानी रखेंगे। केंद्रीय विद्यालय अमहट, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी, शहर के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व रामरती इंटर कॉलेज, द्वारिकागंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी किया है। कहा कि सभी परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र लेकर केंद्र पर पहुंचें। साथ ही आईडी प्रूव के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र अपने पास जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे पेन
परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए पेन लेकर अंदर नहीं जाना है। पेन की व्यवस्था केंद्र के अंदर मिलेगी। नीट देने जा रहे अभ्यर्थी आधी बाजू की शर्ट या फिर टीशर्ट पहनकर जाएं, लंबी बाजू वाले कपड़ों की परमिशन नहीं है। अभ्यर्थियों के लिए खास ड्रेस कोड भी है। परीक्षा में अभ्यर्थियों को भारी कपड़े या लंबी आस्तीन वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है। कम हिल वाले चप्पल या सैंडल पहनने की अनुमति है, लेकिन जूते की अनुमति नहीं है। यदि कोई परीक्षार्थी मेडिकल या फिर धार्मिक कारणों से ड्रेस कोड फॉलो नहीं कर पाता है, तो उसे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना होगा, और इसके लिए एनटीए से विशेष परमीशन लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed