फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Video of girl student's emotional appeal went viral, administration took action

Sultanpur News: छात्रा की भावुक अपील का वीडियो वायरल, प्रशासन ने की कार्रवाई

Tue, 07 Feb 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 07 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Video of girl student's emotional appeal went viral, administration took action
सुल्तानपुर। आबादी की भूमि पर पड़ोसियों के कब्जे से परेशान छात्रा के वायरल वीडियो का प्रशासन ने संज्ञान लिया। इसके साथ जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।
विज्ञापन

हलियापुर क्षेत्र के कांपा के पूरे पांडेय गांव निवासी जगन्नाथ पांडेय उच्च प्राथमिक विद्यालय पारा में सहायक अध्यापक हैं। गांव में जगन्नाथ पांडेय का वर्षों पुराना खपरैल का मकान है। वे गांव के बाहर नया घर बना कर रहते हैं। जगन्नाथ के पुराने घर के सामने काफी जमीन खाली पड़ी है।
गत रविवार को पड़ोस के लोग जमीन पर कब्जा करने लगे। जगन्नाथ ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही बेटी ऋचा को बताया। ऋचा लखनऊ में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही हैं। सूचना के बाद ऋचा लखनऊ से घर पहुंचीं और कब्जे का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डालकर मदद के लिए भावुक अपील की।
विज्ञापन

इसके साथ ही जनसुनवाई पर शिकायत दर्ज कराई। ऋचा की अपील का प्रशासन ने संज्ञान लिया। सोमवार दोपहर बल्दीराय तहसीलदार घनश्याम भारती, थानाध्यक्ष हलियापुर राम विशाल सुमन गांव पहुंचे और जमीन पर हो रहे कब्जे को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed