{"_id":"69f63c6fae6d7e87f50bce8b","slug":"mystery-surrounding-teenagers-death-in-mosque-persists-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155426-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मस्जिद में हुई किशोर की मौत का रहस्य बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मस्जिद में हुई किशोर की मौत का रहस्य बरकरार
Sat, 02 May 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 02 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चांदा के तातोमुरैनी गांव स्थित एक मस्जिद में 14 वर्षीय रेहान का शव पंखे से लटका मिला था। मस्जिद परिसर में हुई रेहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का रहस्य अभी बरकरार है। पुलिस की निगाह शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
मृतक के रेहान के परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार को अपने घर से तातोमुरैनी गांव स्थित दारुल उलूम गुलशन-ए-रजा मदरसा परिसर में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए निकला था। रेहान ने परिजनों को बताया था कि वह नमाज अदा करने के बाद घर लौट आएगा। वह घर नहीं लौटा। शाम को पता चला कि मस्जिद में उसकी मौत हो गई है। परिजन जब घटनास्थल पहुंचे तो रेहान का शव फंदे से लटका मिला था। शनिवार देर शाम तक रेहान का शव घर नहीं पहुंचा था। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि दो चिकित्सक डॉ. मुकेश केसरवानी व डॉ. विवेक शव का पोस्टमार्टम करेंगे। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
चांदा थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।