{"_id":"617c36b82b161c2c896bd851","slug":"murder-sultanpur-news-lko602343119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए पैसे न देने पर पिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के लिए पैसे न देने पर पिता को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पखरौली गांव में शुक्रवार की सुबह नशा करने के लिए रुपये देने से इनकार करने पर बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी प्रेमचंद सोनी (72) मजदूरी करके घर चलाते थे। प्रेमचंद सोनी का बेटा महेश कुमार (35) अक्सर नशे में धुत रहता है। शुक्रवार की सुबह महेश ने पिता से नशा करने के लिए रुपये मांगे। प्रेमचंद सोनी ने रुपये देने से मना करते हुए उसे मेहनत मजदूरी करने की बात कही। इसके बाद महेश ने पिता से झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान महेश ने सड़से से प्रेमचंद सोनी को पीटना शुरू कर दिया। प्रेमचंद सोनी चिल्लाते हुए घर से बाहर भागे, लेकिन महेश लगातार उन्हें पीटता रहा। किसी तरह प्रेमचंद घर से निकलकर बाहर दरवाजे पर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। इस बीच पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे महेश को दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद थानाध्यक्ष गौरीशंकर पाल पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने मां की तहरीर पर महेश के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सड़से को बरामद कर लिया है।