फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Motorcyclist dies after colliding with mixer machine

Sultanpur News: मिक्सर मशीन से टकरा बाइक सवार की मौत

Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after colliding with mixer machine
दोस्तपुर। पहाड़पुर वैश्य (उस्तादा) गांव के हमीदपुर चौराहे के पास बुधवार रात सड़क के किनारे खड़ी मिक्सर मशीन से टकराकर बाइक सवार स्थानीय निवासी मजदूर राम अधार (36) की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर मिक्सर मशीन से टकराई थी। परिजनों के मुताबिक राम अधार बुधवार सुबह दिल्ली से घर आए थे, वहां वह मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


दुर्घटना बुधवार रात आठ बजे के बाद की है। राम अधार ने हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों के अनुसार राम अधार बुधवार रात 7:30 बजे बाइक से गांव के हमीदपुर चौराहे पर सामान लेने के लिए अकेले निकले थे। चौराहे के पास पहुंचते ही रास्ते में अचानक कुत्ता सामने आने पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सीधे सड़क के किनारे खड़ी मिक्सर मशीन से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में राम अधार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट लग गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
g कुएं में मिला बुजुर्ग का शव : गोसाईगंज। गेड़ौरा गांव में बुधवार रात घर से निकले बुजुर्ग का शव गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित कुएं में मिला। गेड़ौरा निवासी पारस नाथ मिश्र (80) बुधवार रात घर से निकले थे। देर तक नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। कुएं के पास उनकी चप्पल और लाठी मिली।

ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो पानी में पारस नाथ का शव उतराता दिखाई दिया। रात में ही गोसाईगंज पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed