फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Monitoring will be done with 50 CCTVs in the Containment Zone

खैराबाद के एक किमी परिधि में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 25 Apr 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Monitoring will be done with 50 CCTVs in the Containment Zone
सुल्तानपुर। खैैराबाद मोहल्ले को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित करके सीसीटीवी से गतिविधियों की निगरानी कराएगा। इसके लिए एरिया में 50 सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही जोन की ड्रोन कैमरे से भी निगरानी चल रही है।
विज्ञापन

खैैराबाद मोहल्ले को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर सतर्कता बढ़ा दी है। खैराबाद मोहल्ले के एक किमी परिधि को सील करके पुलिस की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही इस परिधि में आने वाले क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 50 सीसीटीवी कैमरा लगवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डाकखाना, बाधमंडी, शाहगंज, दरियापुर तिराह, पंचरास्ता, गंदानाला, चौक, नेशनल सिनेमा रोड समेत अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम किशोर तिवारी के मुताबिक करीब 30 कैमरे अभी तक लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी मोहल्ले के गलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन व पुलिस संक्रमण रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसके साथ ही मोहल्ले में स्वास्थ्य टीम परिवारों का ब्यौरा लेने व जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed