{"_id":"6ab028206cefaa05610d2de9","slug":"mobile-theft-slp-catch-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-165411-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 151 लोगों को मिले 23 लाख रुपये के गुम हुए मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 151 लोगों को मिले 23 लाख रुपये के गुम हुए मोबाइल
Mon, 21 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सर्विलांस सेल व स्वाट टीम ने गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को उनके धारकों को सौंप दिए। मोबाइलों की अनुमानित कीमत 23 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रविवार को पुलिस लाइन के सभाकक्ष में मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल दिए। बताया कि मोबाइल धारकों की ओर से सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और थानों पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइलों को तकनीकी माध्यम से ट्रेस कर बरामद किए गए।
एसपी ने बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक कराना जरूरी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल ट्रेस करने में सुविधा मिलती है। बताया कि मोबाइल खरीदते समय आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखने और सिम को तत्काल बंद कराकर दोबारा जारी कराना चाहिए। (संवाद)