{"_id":"6b09d19ff7e951bb750a4815","slug":"mla-slp-gajipur-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-170259-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गाजीपुर विधायक के गनर हत्याकांड में गवाह गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गाजीपुर विधायक के गनर हत्याकांड में गवाह गैरहाजिर
Sat, 28 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गाजीपुर विधायक शोएब अंसारी के गनर राकेश कुमार की हत्या के मामले में शुक्रवार को एडीजे तृतीय श्याम मोहन जायसवाल की अदालत में अभियोजन गवाही के लिए तारीख नियत रही। गवाह के गैरहाजिर रहने की वजह से साक्ष्य की कार्रवाई बाधित रही। अदालत ने इस मामले में अभियोजन गवाह को 11 दिसंबर के लिए तलब किया है।
वाराणसी से लखनऊ के लिए गाजीपुर विधायक शोएब अंसारी के गनर राकेश कुमार 25 अक्तूबर 2022 को श्रमजीवी एक्सप्रेस से जा रहे थे। आरोप के मुताबिक ट्रेन में सफर कर रहे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चारगांव प्रहलाद-कुंडीपारा के रहने वाले संदीप यादव ने गनर राकेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया और उनकी सरकारी कार्बाइन, मैगजीन और मोबाइल लूटकर फरार हो गया था। हमले की वजह से राकेश कुमार की मृत्यु हो गई थी। मृतक गनर राकेश कुमार प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव के रहने वाले थे। घटना के संबंध में जीआरपी सुल्तानपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई।