{"_id":"6b09d060f29cb95eaa09bd74","slug":"if-a-student-goes-missing-from-school-a-full-record-will-be-entered-into-the-portal-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-170211-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्कूल से गायब हुए तो पोर्टल पर दर्ज होगा पूरा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्कूल से गायब हुए तो पोर्टल पर दर्ज होगा पूरा हिसाब
Sat, 28 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्कूल से लगातार दूरी बना रहे बच्चों की डिजिटल निगरानी होगी। कौन बच्चा कितने दिन से गैरहाजिर है, उसकी पढ़ाई कैसी चल रही है और स्कूल न आने की वजह क्या है, इसका पूरा हिसाब पोर्टल पर दर्ज होगा। इस व्यवस्था में लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को चिह्नित कर शिक्षक उनके घर पहुंचेंगे। अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों को दोबारा स्कूल लाने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों की होगी।
प्रत्येक विद्यार्थी की दैनिक उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। किसी बच्चे के स्कूल नहीं आने पर शिक्षक को अनुपस्थिति का कारण पोर्टल पर बताना होगा। लगातार गैरहाजिरी पर शिक्षक को उसके घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करना होगा। उन्हें बच्चे की पढ़ाई छूटने के नुकसान समझाते हुए नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना होगा। इसके बाद भी बच्चा विद्यालय नहीं पहुंचता है तो शिक्षक को इसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के साथ उच्चाधिकारियों को लिखित रिपोर्ट देनी होगी।
नई व्यवस्था से निगरानी होगी आसान
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले के 2064 परिषदीय विद्यालयों में 1,78,355 बच्चे पंजीकृत हैं। इसके अलावा 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में डेढ़ हजार छात्राएं पढ़ रही हैं। सभी विद्यार्थियों का विवरण यू-डायस पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। नई व्यवस्था का उद्देश्य पढ़ाई छोड़ने की कगार पर पहुंचे बच्चों की समय रहते पहचान करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखना है।
विज्ञापन
जिले में बच्चों का शैक्षिक आंकड़ा
- 2064 परिषदीय विद्यालय
- 1,78,355 विद्यार्थी पंजीकृत
- 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय
- करीब 1500 छात्राएं आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत
- यू-डायस पर दर्ज होगा उपस्थिति और प्रगति का रिकॉर्ड