फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Mining director raided the night, seized 31 trucks

खनन निदेशक ने रात में मारा अचानक छापा

Sun, 05 Jan 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mining director raided the night, seized 31 trucks
सुल्तानपुर। अवैध खनन व रॉयल्टी चोरी के मामले को लेकर शनिवार रात निदेशक खनन ने प्रशासन व पुलिस के साथ छापा मारा। उनके छापे में एक ही मार्ग पर 12 ट्रकें रॉयल्टी चोरी में पकड़ी गई हैं। ट्रकों को थाने के सिपुर्द करते हुए तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

निदेशक के छापे के बाद सकते में आए जिला खनन विभाग ने प्रशासन व पुलिस के साथ दिन भी छापेमारी की। दिन के छापेमारी में 19 ट्रकों को सीज करते हुए उनके खिलाफ दर्ज कराई गई है। प्रकरण में ट्रांसपोर्टरों व पट्टाधारकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश निदेशक ने दिया है।
विज्ञापन

जिले में अवैध खनन के साथ रॉयल्टी चोरी के आ रहे मामले को लेकर शनिवार की रात अचानक खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब पहुंच गई। रात करीब 10 बजे उनके पहुंचते ही खनन विभाग समेत प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में प्रशासन के निर्देश पर खनन इंसपेक्टर, एसडीएम सदर, सीओ व तहसीलदार के साथ पयागीपुर चौराहे के पास मौजूद निदेशक खनन के पास पहुंच गए। रात में ही प्रशासन व पुलिस के साथ निदेशक खनन ने प्रशासन व पुलिस के साथ अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर पयागीपुर से लेकर दुर्गापुर तक छापा मारा।
रात 10 बजे से दो बजे रात तक इसी मार्ग पर चली छापेमारी के दौरान खनन निदेशक ने 12 ट्रकोें को रॉयल्टी चोरी, बिना कागजात व अवैध खनन में पकड़ा है। निदेशक के निर्देश पर इंसपेक्टर खनन ने 11 ट्रकों को अमेठी के पीपरपुर थाने में पुलिस के सिपुर्द कर दिया है। इसमें तीन ट्रकों के खिलाफ बिना कागजात के आरोप में केस दर्ज कराया है।
एक ट्रक को कोतवाली नगर पुलिस के सिपुर्द कर दिया है। बड़ी संख्या में रॉयल्टी चोरी समेत अन्य मामला मिलने पर निदेशक खनन ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। रात तीन बजे उनके लखनऊ वापस लौटते ही प्रशासन के निर्देश पर प्रशासन व पुलिस की टीम ने खनन इंसपेक्टर के साथ छापेमारी शुरू की।
रविवार की शाम तक चली छापेमारी में 19 ट्रकें रॉयल्टी चोरी समेत अन्य मामलों में पकड़ी गई हैं। खनन इंसपेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ी गईं ट्रकों को कूरेभार पुलिस के सिपुर्द किया गया है। 19 ट्रकों को सीज करते हुए केस दर्ज कराया जा रहा है। कुल 31 ट्रकों को पकड़ा गया है।

इसमें 21 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शनिवार की रात से रविवार की शाम तक अवैध खनन, रॉयल्टी चोरी के मामले में चली छापेमारी से ट्रक संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed