फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Meritorious girl students and women were honored

Sultanpur News: मेधावी छात्राओं व महिलाओं को किया सम्मानित

Wed, 11 Mar 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Meritorious girl students and women were honored
पं. राम नरेश त्रिपाठी में छात्रा को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत- विभाग
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीते वर्ष की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने सरकार की योजनाओं की सराहना की। साथ ही छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोग की सदस्य नीलम प्रभात, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने आयोजन की शुरुआत की। जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93.80 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा सृष्टि को 20 हजार रुपये का डेमो चेक व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 10-10 छात्राओं को मोमेंटो व पांच-पांच हजार रुपये का डेमो चेक आयोग की सदस्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, व सीडीओ ने दिए।
विज्ञापन

सम्मान पाकर हाईस्कूल की छात्रा खुशी साहू, अमृता गुप्ता, इंटरमीडिएट की छात्रा श्रेया यादव व कृति त्यागी सहित अन्य छात्राओं के चेहरे खिल गए। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 10-10 छात्राओं को सम्मान प्रमाणपत्र एवं स्कूली बैग दिए गए। इसके बाद विभिन्न विभागों में अच्छा कार्य करने वाली पांच-पांच महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र दिए गए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने कहा कि अच्छा कार्य करने वालीं महिलाओं व मेधावी बालिकाओं की पहचान करके समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि बेटियां यदि ठान लें तो वह अपने दम पर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed