{"_id":"584c36e64f1c1be35944b81e","slug":"mercury-dips-to-9-5-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा
Amarujala Bureau
Updated Sat, 10 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
नहीं कम हुआ जाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
जिले में हो रही कड़ाके की ठंड के बीच सर्द हवाओं ने लोगों को कंपा कर रख दिखा है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के असर से शनिवार को तापमान गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। दिन भर धूप नहीं निकलने से जनजीवन बेहाल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सुबह के समय कोहरा रहने और दिन में धुंध छाई रहने की संभावना है।
विज्ञापन
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 15 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बाहरपुर गांव निवासी कलमत्ता (60) पत्नी बुझावन को शनिवार को बैंक बंद होने की जानकारी नहीं थी। सुबह वे सेमरी बाजार में स्थित बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक पहुंच गईं। इस दौरान ठंड की चपेट में आने से कलमत्ता की तबीयत खराब हो गई। उसने लोगों से ठंड लगने की बात कही। उसके बाद लोग कलमत्ता को सेमरी बाजार में ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। इलाज के दौरान शाम करीब छह बजे कलमत्ता की मौत हो गई। इस बाबत एसडीएम अमृतलाल बिंद ने बताया कि लेखपाल को भेजकर मामले की जांच काराएंगे।
विज्ञापन