{"_id":"66218b949fe6d82c270a7f04","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-112407-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Fri, 19 Apr 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र कादीपुर के मझगवां गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे की छत से फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मझगवां गांव निवासी भोलेराज की पत्नी गुड़िया (32) बृहस्पतिवार सुबह अपने कमरे में अकेली थी। काफी देर तक कमरे के भीतर से आहट नहीं मिली तो परिजनों को संदेह हुआ। कमरे के भीतर झांकने पर परिजन अवाक रह गए। गुड़िया का शव कमरे की छत के हुक के सहारे फंदे पर लटका देखा गया। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कादीपुर कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
दो बेटों के सिर से उठा मां का साया
गुड़िया की दो संतान हैं। उसकी मौत से बड़े बेटे शरद (11) व छोटे बेटे मयंक (3) का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार उसने आत्महत्या कर ली। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।