{"_id":"6493470d0ed1054b61016c47","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-sultanpur-news-c-13-1-300152-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Thu, 22 Jun 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरूई निवासी लाल बहादुर के घर के सामने उनका निर्माणाधीन कमरा है। मंगलवार रात सभी परिजन रोज की तरह खाना खाकर सो गए। बुधवार सुबह लाल बहादुर की पत्नी करिश्मा (18) का शव निर्माणाधीन कमरे में फंदे के सहारे लटका देखा गया। घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घर वालों ने गोसाईगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कोतवाली देहात थाने के कुछमुछ गांव निवासी मृतका के पिता दयाराम ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शादी के एक साल बाद यह घटना हुई है। थानाध्यक्ष गोसाईगंज राघवेंद्र रावत ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)