बाजार में बिखरी बकरीद की रौनक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मातहतों को दिशा-निर्देश दिया। वहीं एसपी की ओर से त्यौहार को सकुशल निपटाने के लिए मुकम्मल तैयारियों का दावा किया जा रहा है। बकरीद की खरीदारी को लेकर गुरुवार को दिन भर बाजारों में भीड़-भाड़ रही। सिवइयों व खोए की दुकानों के साथ कपड़े व अन्य सामानों की दुकानों पर ग्राहकों का जमावड़ा दिखा। हालांकि इस त्यौहार पर भी महंगाई का असर साफ दिखा।
जिले में मुस्लिम समुदाय का पर्व बकरीद शुक्रवार को है।
जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मजिस्ट्रेट तथा पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। एसपी की ओर से बकरीद को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों को मस्जिदों तथा ईदगाह के आसपास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। समय से पेयजल व विद्युत आपूर्ति के लिए नगर पालिका व विद्युत वितरण से समन्वय बनाने को कहा है।
32 हजार में बिका सबसे महंगा बकरा
बकरीद के पर्व को लेकर पांचोपीरन स्थित बकरा मंडी में गुरुवार सुबह से ही विभिन्न नस्लों के बकरे बिक्री के लिए दिखे। दिन भर ग्राहकों ने बकरों की खरीदारी के लिए मोल भाव करते रहे। गुरुवार को सर्वाधिक महंगा बकरा 32 हजार रुपये में बिका। बकरा मंडी में भी महंगाई का असर दिखाई दिया।
ईदगाह में सुबह नौ बजे अदा होगी नमाज
शहर काजी व चौक मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को समय से ईदगाह पहुंचने का आह्वान किया है। अमहट के मौलाना मो. जाफर ने बताया कि बकरीद की नमाज दस बजे जामा मस्जिद अमहट में अदा की जाएगी।