{"_id":"593436f24f1c1b7508bde1d0","slug":"many-took-holy-dip-in-gomti","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोपाप में हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोपाप में हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी
Amarujala Bureau
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
स्नान के बाद गोदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में शुमार धोपाप घाट पर रविवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लंभुआ, चांदा, दियरा, कादीपुर समेत अन्य मार्गो से हजारों की संख्या में श्रद्धालु धोपाप घाट पर स्नान करने पहुंचे। हर वर्ष जेठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को धोपाप में आस-पास ही नही, बल्कि दूर-दराज के इलाकों से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। गंगा दशहरा पर भोर से शुरू हुआ स्नान पूरे दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने टीले पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। आदि गंगा गोमती का पूजन करने के लिए भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। आस-पास के गांव के अलावा दूर-दराज के जिले से भी लोग धोपाप घाट पर स्नान करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने स्नान पर्व के साथ अन्नदान की परंपरा का बखूबी निर्वहन किया। घाट पर स्थित पंडों से श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद गोदान भी करवाया। गंगा दशहरा के अवसर पर धोपाप घाट के पास मेले का आयोजन भी हुआ। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में विभिन्न स्थानों से आए हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगाईं।
विज्ञापन
मेले में आए बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मेले में खिलौने, प्रसाद, श्रृंगार समेत अन्य वस्तुओं की बिक्री खूब हुई। मेले में लंभुआ विधायक देवमणि दुबे भी पहुंचे। उन्होंने मंदिर में मत्था टेका। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी जायजा लिया। मेले की व्यवस्था की देखरेख के लिए नायब तहसीलदार विकास धर दूबे उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने बताया कि पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाट पर पूरी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन