फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Many plants dried up, now preparing to plant 52 lakh plants

Sultanpur News: लाखों पौधे बेमौत मर गए, अब 52 लाख लगाने की तैयारी

Mon, 26 Jun 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 26 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Many plants dried up, now preparing to plant 52 lakh plants
सुल्तानपुर पर्यावरण पार्क के सामने स्थापित स्मृति उपवन में सूख गए रोपित पौधे। -संवाद
सुल्तानपुर। जिले में पिछले वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 43.47 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया गया था। उस समय शत-प्रतिशत पौधे रोपित करने का दावा सभी विभागों की ओर से किया गया था। उनमें से ज्यादातर पौधे देखरेख के अभाव में सूख गए। करीब 30 लाख से अधिक पौधे पेड़ का आकार नहीं ले सके। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन



स्मृति उपवन में जीवित नहीं बचा एक भी पौधा
वन विभाग की ओर से शहर से सटे स्मृति उपवन में पिछले साल पौधे रोपित कराए गए थे। यहां व आसपास के क्षेत्रों में करीब 100 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित करने का दावा किया गया था। अब यहां एक भी पौधा जीवित नहीं बचा है।
विज्ञापन



लंभुआ में सूख गए सात प्रतिशत पौधे
लंभुआ। तहसील क्षेत्र लंभुआ के तीन ब्लॉकों में पिछले वर्ष करीब 4.46 लाख पौधे लगाए गए थे। उनमें से लगभग सात प्रतिशत पौध सूख गए। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि शीशम, अर्जुन, अमलतास व गुलमोहर समेत अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जयसिंंहपुर तहसील में भी नहीं बचे ज्यादातर पौधे
सेमरीबाजार। तहसील क्षेत्र जयसिंहपुर के महमूदपुर सेमरी, सिसौड़ा, बाहरपुर, ईसूर, अमदेवा, डंडवा, गुड़बड़, चोरमा, कटका व बिरसिंहपुर समेत 89 ग्राम पंचायत में पिछले वर्ष लगभग 2,41,400 पौधे रोपे गए थे। देखरेख की कमी से ज्यादातर पौधे सूख गए।



इस बार जिले को मिला 51.99 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
जिले को इस बार 51.99 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें 25.92 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य वन विभाग व 17.34 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग को दिया गया है। शेष पौधे रोपित करने का लक्ष्य अन्य विभागों को दिया गया है।



सूखे पौधों के स्थान पर लगाए जाएंगे नए पौधे
जिले में पिछले वर्ष हुए पौधरोपण में शत-प्रतिशत पौधों का जीवित रहना संभव नहीं है। जिन स्थानों पर पौधे सूख गए हैं, उनके स्थान पर नए पौधे लगाने की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाएगी।
- राज कुमार त्रिपाठी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed