फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Maneka Gandhi filed nomination papers

Sultanpur News: मेनका गांधी ने किया नामांकन

Thu, 02 May 2024 04:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi filed nomination papers
कलेक्ट्रेट के डीएम न्यायालय कक्ष में जिला निर्वाचन अ​धिकारी को नामांकन पत्र सौंपतीं भाजपा प्रत्
सुल्तानपुर। भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने बुधवार को भारी लाव-लश्कर व दो कैबिनेट मंत्रियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। नाम निर्देशन के बाद उन्होंने अपने पांच साल के कार्यों के आधार पर जीत का भरोसा जताया। जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने चार लाख पार के अंतर से जीत का दावा किया है।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने पूजा-अर्चना के बाद सुबह करीब 11 बजे शहर के शास्त्रीनगर स्थित अस्थायी आवास से पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ नामांकन के लिए खुली जीप से रोड शो करते हुए निकलीं।
विज्ञापन


उनके साथ निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद, अपना दल के नेता व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह व राजप्रसाद उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के दरियापुर, शाहगंज चौराहा, बांधमंडी व डाकखाना चौराहा समेत अन्य स्थानों पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में फूल बरसाए। करीब साढ़े 12 बजे दोनों कैबिनेट मंत्री, जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा व अधिवक्ता करुणा शंकर द्विवेदी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने चार सेट में जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नाम निर्देशन के काफिले में जिला प्रभारी मीना चौबे, लोकसभा प्रभारी केके सिंह, जगजीत सिंह छंगू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


चार सेट के अलग रहे प्रस्तावक
भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके चार सेट में प्रस्तावक अलग-अलग रहे। इसमें पूर्व बार अध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद रहीं।



आजाद पार्टी के गिरीशलाल ने दाखिल किया एक सेट
नाम निर्देशन के तीसरे दिन आजाद पार्टी से गिरीश लाल ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। इस तरह तीन दिन में नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या तीन हो गई है। बुधवार को छह लोगों ने आठ सेट में पर्चा भी लिया। इनमें आकाश सिंह, सुधीर कुमार सिंह, सर्वेश वर्मा, राजकुमार वर्मा ने एक-एक सेट पर्चा लिया जबकि रामकरन निषाद व ओमप्रकाश अग्रहरी ने दो-दो सेट नाम निर्देशन पत्र लिया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में दिन भर गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed