सुल्तानपुर। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से दो फरवरी को निकली महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा सोमवार को शहर में पहुंची। मंगलवार को अयोध्या स्थित श्री विघ्नेश्वर नाथ महादेव धाम में 60 फीट ऊंचा त्रिशूल स्थापित किया जाएगा।
यात्रा का मुख्य आकर्षण स्टील का 60 फीट ऊंचा और 800 किलोग्राम वजन का त्रिशूल है। इसे अयोध्या में स्थापित किया जाएगा। यात्रा में शामिल लोगों का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा त्रिशूल है, जो पूरी तरह स्टील से बना है। यात्रा के शहर में पहुंचते ही हिंदू संगठनों भव्य स्वागत किया। अमित योगी विघ्नेश्वर नाथ ने कहा कि यह यात्रा सनातनियों को एकजुट करने, समाज में आत्मबल और धर्म की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली गई है। यात्रा के स्वागत में भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष रीना जायसवाल, कृष्ण कुमार तिवारी, अरुण सिंह, प्रिंस कुमार अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।