{"_id":"6acfdb85d09f414bbf0d4c4a","slug":"luring-passengers-with-lower-fares-and-stealing-roadways-ridership-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-167248-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कम किराये का लालच देकर रोडवेज की सवारियां छीन रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कम किराये का लालच देकर रोडवेज की सवारियां छीन रहे
Thu, 15 Oct 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवहन विभाग की कार्रवाई के बावजूद अमहट और पयागीपुर चौराहे पर निजी वाहनों का संचालन जारी है। ये वाहन कम किराए और कम समय में लखनऊ पहुंचाने का दावा कर रोडवेज बसों को सीधी टक्कर दे रहे हैं। इससे परिवहन निगम की आय प्रभावित हो रही है।
करीब दो माह पहले विभाग की कार्रवाई के बाद निजी वाहनों का जमावड़ा कम हुआ था। सख्ती कमजोर पड़ते ही स्थिति फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई है। निजी वाहन संचालक नूर आलम ने बताया कि रोडवेज बस का किराया 230 रुपये है। वे प्रति यात्री 200 रुपये लेते हैं। निजी वाहन करीब दो घंटे में लखनऊ पहुंचा देते हैं, जबकि रोडवेज बस से तीन से चार घंटे लगते हैं।
यात्री सूर्यभान शुक्ला ने बताया कि किराए में 30 रुपये की बचत और कम समय लगने से यात्री निजी वाहनों को चुन रहे हैं। रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने अमहट चौराहे पर निजी वाहनों के जमावड़े की जानकारी परिवहन विभाग को दी है।