{"_id":"639a12a9c3fe6a765d035688","slug":"looted-a-bag-full-of-jewelry-from-saraf-sultanpur-news-lko661871433","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सराफ से जेवर से भरा बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सराफ से जेवर से भरा बैग लूटा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुकान बंद करके बुधवार देर शाम घर जा रहे सराफ से असलहे के जोर पर बदमाश सात लाख के जेवर से भरा बैग लूटकर भाग गए। लूट की सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के कस्बा माफियात निवासी अकील अहमद की क्षेत्र के पारा चौराहे के पास आभूषण की दुकान है। बुधवार देर शाम अकील दुकान बंद करने के बाद एक बैग में सौ ग्राम सोने व तीन किलोग्राम चांदी के जेवर लेकर घर जा रहे थे। अकील पारा-सुल्तानपुर मुख्य मार्ग से महज दो सौ मीटर दूर पहुंचे थे। तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया।
अकील जब तक कुछ समझते बदमाशों ने असलहा निकालकर उन पर सटा दिया। इसके बाद बाइक की डिक्की में रखा बैग लूटकर भाग गए। लूट की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बल्दीराय रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित अकील से पूछताछ की। एसपी डॉ. सोमेन बर्मा का कहना है कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी छानबीन की जा रही है।