फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Line spot SO removed farewell procession, suspended

लाइन हाजिर एसओ की विदाई में उड़ीं लॉकडाउन की धज्जियां

Wed, 29 Apr 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Line spot SO removed farewell procession, suspended
सुल्तानपुर। एक महीने से अधिक समय से चल रहे लॉकडाउन के अनुपालन में लगी पुलिस ने बुधवार को खुद इसकी धज्जियां उड़ा दीं। लाइन हाजिर किए गए एसओ चांदा की विदाई में ऐसा जुलूस निकला कि सरकार की सोशल डिस्टेंसिंग की मंशा तार-तार हो गई।
विज्ञापन

इस जुलूस में थाने के कुछ सिपाहियों के साथ ही क्षेत्र के लोग भी शामिल रहे। लोगों में अधिकतर ने मास्क भी नहीं पहना था। मामला सामने आने के बाद देर शाम पुलिस कप्तान ने लाइन हाजिर एसओ सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

वर्तमान समय में पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिले की पुलिस रात-दिन एक कर लॉकडाउन का अनुपालन कराने में लगी है। इस कवायद में कभी-कभी उस पर सख्ती के आरोप भी लगते रहते हैं। बेवजह टहलते मिलने पर लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शिवहरी मीणा खुद भी रात-दिन गश्त कर लोगों से लॉकडाउन के पालन की अपील कर रहे हैं। ऐसे माहौल में बुधवार कुछ पुलिस वालों ने ही लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाईं। दरअसल एसपी शिवहरी मीणा ने बुधवार को चांदा थानाध्यक्ष प्रवीण यादव को लाइन हाजिर कर दिया था।
जिस माहौल में लोगों को घर से निकलने तक की इजाजत नहीं है, उसमें चांदा थानाध्यक्ष का विदाई समारोह आयोजित किया गया। चांदा थाने में तैनात कुछ सिपाहियों के साथ प्रवीण यादव का चांदा कस्बे में जुलूस निकाला गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए चांदा थानाध्यक्ष रहे प्रवीण यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। जगह-जगह उन पर पुष्प वर्षा की गई। स्वागत की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी की तैसी हो गई। इस भीड़ में अधिकतर लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था।
एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि उन्हें लॉकडाउन उल्लंघन की सूचना मिली है। यह बहुत ही गंभीर मामला है जिसके बाद प्रवीण यादव को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed