फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Krishi Vigyan Kendra to be opened in City

सुल्तानपुर में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र

Tue, 05 Jan 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 05 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

किसानों की सहूलियत के लिए केंद्र सरकार ने सूबे में 21 नए कृषि विज्ञान केंद्रों के स्थापना की मंजूरी दी है। प्रत्येक केंद्रों के लिए जरूरी 50 एकड़ भूमि यदि राज्य सरकार ने समय से मुहैया कराई तो इनका निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएगा। सांसद वरुण गांधी की पहल पर केंद्र के कृषि मंत्रालय ने कृषि विज्ञान केंद्र के लिए चयनित जिलों में सुल्तानपुर को भी शामिल किया है। 

विज्ञापन



किसानों को उत्तम किस्म का बीज समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने सूबे में 21 नए कृषि विज्ञान केंद्रों के स्थापना की मंजूरी दी है। भाजपा सांसद वरुण गांधी की पहल पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने सूबे के चयनित 21 जिलों में सुल्तानपुर को भी शामिल कर लिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने प्रत्येक केंद्रों की स्थापना में जरूरी 50 एकड़ जमीन के उपलब्ध कराने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 28 दिसंबर 2015 को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


 पत्र में कृषि विज्ञान केंद्रों के स्थापना की मंजूरी का हवाला देते हुए केंद्रीय कृषि एवं राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने सरकार से भूमि उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है। कहा है कि चालू माह जनवरी तक पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने पर केंद्रों की स्थापना का कार्य इसी वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने नए स्वीकृत कृषि विज्ञान केंद्रों के जिलों को निकट के कृषि विश्व विद्यालयों या फिर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को स्थानांतरित करवाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी की पहल पर जिले के लिए मंजूर नए कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना से जनपद के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक मिलने की संभावना है। स्थापना से किसानों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र की मंजूरी संबंधी पत्र केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने सांसद वरुण गांधी को भेजते हुए जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed