फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Khushi selected in state level handball

Sultanpur News: चेक बाउंस के मामले में आरोपी को एक वर्ष की सजा

Sat, 26 Oct 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Khushi selected in state level handball
सुल्तानपुर। चेक बाउंस के मामले में एसीजेएम प्रथम मुक्ता त्यागी ने शुक्रवार को आरोपी को एक वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 18.67 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

धम्मौर थाने के रसवादा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पाठक ने वर्ष 2012 में इसी थाने के परवारभार गांव के जंग बहादुर सिंह के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत कोर्ट में केस दायर किया था। वीरेंद्र ने आरोपी जंग बहादुर सिंह को 12,45,000 रुपये उधार दिया था। कुछ दिनों बाद रुपया मांगने पर जंग बहादुर सिंह ने चेक दे दिया था। बैंक में चेक लगाया था तो बाउंस हो गया था।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई के दौरान तीन गवाह कोर्ट में पेश किए गए। शुक्रवार को एसीजेएम प्रथम मुक्ता त्यागी ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी जंग बहादुर सिंह को दोषी ठहराया। कोर्ट ने आरोपी को एक वर्ष की कैद व 18,67,500 रुपये जुर्माना की सजा से दंडित किया है। जुर्माने से 18 लाख रुपये परिवादी वीरेंद्र कुमार पाठक को मिलेगी और शेष 67,500 रुपये राज्य सरकार के कोष में जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed