फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kasturba school will remain under the supervision of officers

Sultanpur News: अफसरों की निगरानी में रहेंगे कस्तूरबा स्कूल

Sun, 12 Jan 2025 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 12 Jan 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
Kasturba school will remain under the supervision of officers
सुल्तानपुर। शिक्षा और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में मजिस्ट्रेट व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। हर माह का रोस्टर बनाकर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं की रिपोर्ट सीधे जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


जिले के 12 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। मोतिगरपुर और करौंदीकला ब्लॉक में कस्तूरबा विद्यालय संचालित नहीं है। कक्षा छह से आठ तक की बालिकाएं अध्ययनरत हैं। कस्तूरबा विद्यालय अब सीधे अफसरों की निगरानी में संचालित होंगे। गड़बड़ियों को लेकर विद्यालयों के निरीक्षण की जिम्मेदारी विभिन्न अफसरों को सौंपी है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने डायट प्राचार्य, बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के निरीक्षण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारी आख्या को एडी बेसिक अयोध्या मंडल को भी भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ाई व स्वच्छता समेत अन्य की होगी जांच



बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के समय पढ़ाई के साथ ही स्वच्छता की स्थिति भी परखी जाएगी। इसके अलावा बालिकाओं को उपलब्ध निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, स्टेशनरी, पाठ्यवस्तु, मासिक परीक्षा का आयोजन, निपुण असेसमेन्ट टेस्ट, बालिकाओं का शैक्षिक स्तर, बालिकाओं के गृह कार्य की जांच, आवासीय व्यवस्था, बालिकाओं को उपलब्ध कराये गये तख्त, बिस्तर, रजाई, गद्दा, चादर, तकिया की उपलब्धता, सुरक्षित भवन, सीसीटीवी कैमरे, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था जांची जाएगी।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed