फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jaisinghpur: 213 idols to be installed; 43 immersion sites identified.

Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर चार दिन में नौ लोगों की मौत, कट बनाने की उठी मांग

Thu, 08 Oct 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jaisinghpur: 213 idols to be installed; 43 immersion sites identified.
बल्दीराय। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चार दिनों में हुए सड़क हादसों में नौ लोग की मौत के बाद आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बल्दीराय में चकटेरी के पास एक्सप्रेसवे पर एक कट बनाया जाए तो हादसे की स्थिति में घायलों को कम समय में उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धनपतगंज के सुखबड़ेरी के पास बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में चार क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक लखनऊ की ओर से आने-जाने वाले लोगों के लिए एक्सप्रेसवे पर चकटेरी के पास कट की जरूरत है। सुखबड़ेरी, कुवासी, बीही, भखरी, महुली, डेहरियावा, रामपुर के आसपास होने वाली दुर्घटना के बाद घायलों को एक्सप्रेसवे से करीब 20 किमी या उससे अधिक दूरी तय कर कुमारगंज के पिठला अस्पताल ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय अवधेश त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, गौरव पांडेय, विजय पासी, राम सिंह और गोविंद सिंह का कहना है कि बल्दीराय के पास कट बन जाए तो गंभीर घायलों को स्थानीय सीएचसी तक जल्द पहुंचाया जा सकता है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी रामचन्द्र वर्मा ने बताया कि कोई नया कट बनाने की योजना प्रस्तावित नहीं है। धनपतगंज थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि बुधवार को हुए हादसे के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के परिजनों से बात हुई है। शुक्रवार को परिजनों की ओर से तहरीर देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed