फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jackal attacked woman and two people

Sultanpur News: महिला व दो लोगों पर सियार ने किया हमला

Sun, 15 Sep 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Jackal attacked woman and two people
सुल्तानपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सियार ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला व दो लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने एक सियार को मार गिराया। करौंदीकलां में सियार ने 10 भेड़ों पर हमला कर मार डाला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का जायजा लिया।
विज्ञापन



गोसाईगंज क्षेत्र के गुरेगांव गांव निवासी सुबरना (68) शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे खेत में धान की निराई कर रही थीं। इस बीच महिला के ऊपर सियार ने हमला बोल दिया। महिला के हल्ला-गुहार पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंच कर सियार को घेर लिया। घेराबंदी कर ग्रामीणों ने सियार को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। हमले में महिला के दोनों हाथ लहूलुहान हो गए। वन दरोगा चंद्रप्रकाश ने घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मोतिगरपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात वन्यजीव के हमले में दो लोग घायल हो गए। शनिवार को वन विभाग की टीम ने पीड़ितों के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे मलवा गांव निवासी 70 वर्षीय शमसुद्दीन को घर के पास सियार ने काट लिया था। मीरपुर सरैंया निवासी सौरभ सिंह को शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे वन्यजीव ने हाथ में काट लिया। शोर मचाने पर वह खेतों की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुकुल दुलैचा गांव में शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे अर्जुन प्रजापति (32) खाना खाने के बाद घर के सामने तख्त पर बैठकर अपनी मां से बात कर रहा था। इस बीच पीछे से आए वन्यजीव ने उनके दाहिनी हाथ की कुहनी के पास दबोच लिया। शनिवार सुबह पहुंचे वन दरोगा चंद्रप्रकाश, कृष्णकांत, वन रक्षक मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता व दैनिक वाचर सुरेश सिंह ने सभी पीड़ितों के घर पहुंच कर उनका बयान दर्ज किया। बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।




मूसेपुर गांव में सियार के हमले में 10 भेड़ों की मौत
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के सराय चतुर्भुजपुर ग्राम पंचायत के मूसेपुर गांव के बाग में शुक्रवार की रात रोकी गईं भेड़ों के झुंड पर सियार ने हमला कर दिया। सियार के हमले में 10 भेड़ों की मौत हो गई। घर पर खाना खाने के बाद पशुपालक जब बाग में पहुंचा तो मृत अवस्था में पड़ी भेड़ोें को देखकर वह अवाक रह गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव की खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव निवासी दूधनाथ पाल उनके भाई सभालाल पाल व देवराजपुर निवासी हरीलाल पाल के पास करीब 250 भेड़ें हैं। रात करीब नौ बजे वन्यजीव के हमले में तीनों पशुपालकों की 10 भेड़ें मर गईं। सभी भेड़ों के शरीर पर गहरे निशान पाए गए हैंं। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक व वन विभाग के कर्मियों को दी। वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पशुपालकों ने सियार के हमले की जानकारी दी है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि भेड़ों को घर भेजवाने की व्यवस्था की जा रही है।






कैनाइन प्रजाति के जानवर ने किया हमला
पशु चिकित्सक डॉ. योगेश पांडेय ने भेड़ों का पोस्टमार्टम करने के बाद बताया कि भेड़ों की मौत कैनाइन प्रजाति के जानवर के हमले में हुई है। कैनाइन प्रजाति में कुत्ता, भेड़िया, कोयोट्स, सियार, लोमड़ियां आती हैं। किस जानवर ने हमला किया, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed