{"_id":"670d931ba5865b67280ac894","slug":"it-became-difficult-to-get-ration-due-to-server-problem-card-holders-worried-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-120731-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सर्वर की समस्या से राशन लेना हुआ मुश्किल, कार्डधारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सर्वर की समस्या से राशन लेना हुआ मुश्किल, कार्डधारक परेशान
Tue, 15 Oct 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में 1,087 सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं। 52 नगरीय क्षेत्र में जबकि 1,035 दुकानें ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हो रही हैं। इस बार पांच अक्तूबर से 25 अक्तूबर के बीच राशन वितरण के निर्देश हैं। राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए सभी राशन की दुकानों पर ई पॉस मशीनें दी गई हैं। विभिन्न गांवों में कार्डधारकों को राशन लेने में सर्वर की समस्या से परेशानी झेलनी पड़ रही है। कोटेदार भी इससे परेशान हैं।
कोटेदारों ने बताया कि राशन के दौरान सर्वर की समस्या से ई-पॉस मशीन काम करना बंद कर देती है। इससे राशन वितरण का कार्य प्रभावित हो जाता है। एक दिन में 50 से 60 लोगों को ही राशन मिल पाता है। कार्डधारक के अंगूठा लगाने के काफी देर बाद वह मैच करता है, तब कहीं जाकर कार्डधारकों को राशन मिल पाता है। बीच-बीच में पूरी तरह से ध्वस्त हो जाता है। यदि सर्वर की समस्या न रहे तो एक दिन में 100 से 150 लोगों को राशन वितरित किया जा सकता है।
इसे लेकर कोटेदार और राशनकार्ड धारकों में नोकझोंक हो जाती है। करीब तीन महीने से राशन वितरण के दौरान सर्वर सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। जबकि पूर्ति विभाग ने कोटेदारों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा है। इस ग्रुप पर कोटेदार अपनी समस्या पर लिख देते हैं लेकिन वास्तव में उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। हर सप्ताह कम से कम 10 शिकायतें सर्वर की समस्या से जुड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकता समाधान
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य का कहना है कि कोटेदारों से शिकायतें मिल रही हैं। सर्वर की समस्या उच्च स्तर पर है। स्थानीय स्तर पर इसमें कुछ भी नहीं किया जा सकता है।