फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Internal assessment numbers of 856 students were not sent to the board

सुल्तानपुर: बोर्ड को नहीं भेजे 856 विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के नंबर

Sun, 12 Feb 2023 04:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 04:56 AM IST
विज्ञापन
Internal assessment numbers of 856 students were not sent to the board
सुल्तानपुर। जिले के 21 माध्यमिक विद्यालयों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 856 विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। बोर्ड ने ऐसे विद्यालयों की सूची डीआईओएस को भेजने के साथ आंतरिक मूल्यांकन प्राप्तांक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में खेल एवं नैतिक शिक्षा व इंटरमीडिएट में नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा अनिवार्य है। हाईस्कूल में हर विषय में आंतरिक मूल्यांकन के लिए 30 अंक निर्धारित हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 100 अंकों की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा का आंतरिक मूल्यांकन होता है।
विज्ञापन

हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंक प्राप्तांक में जुड़ते हैं। इंटरमीडिएट के आंतरिक मूल्यांकन के अंक प्राप्तांक में नहीं जोड़े जाते लेकिन बिना इसके रिजल्ट अपूर्ण मान लिया जाता है। जिले के 21 माध्यमिक विद्यालयों ने हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक और इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय के अंक अपलोड नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने प्राप्तांक अपलोड न किए जाने पर डीआईओएस को सूची भेजी है। इसके मुताबिक हाईस्कूल के 594 और इंटर के 262 विद्यार्थियों को मिलाकर 856 विद्यार्थियों के प्राप्तांक अपलोड होना बाकी है। डीआईओएस ने विद्यालयों को प्राप्तांक अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।




इन विद्यालयों ने नहीं भेजे प्राप्तांक
प्राप्तांक अपलोड नहीं करने वालोंं नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसबी इंटर कॉलेज कटसारी, राजकीय हाईस्कूल हाजीपट्टी, मर्यादी इंटर कॉलेज बरौंसा, राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी, श्री गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एसबीएसएस कॉलेज राजापट्टी, गायत्री देवी पब्लिक कॉलेज बहुरावां, सुभाष कॉलेज रामापुर, एसबीएस कॉलेज भवानीगढ़ रैंचा, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गायत्रीनगर, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल कॉलेज तेंदुआकाजी, श्री रमानिवास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बौढि़याबालमऊ, शिवशक्ति बालिका विद्यालय दिखौली, एसएएसकॉलेज राईबीगो, एसएस इंटर कॉलेज पलिया, राजकीय हाईस्कूल केनौरा, राजदेई जीआईसी बेहराभारी, राजकीय हाईस्कूल जूड़ूपुर, एसबीपीवाई स्कूल आरडीह और राजकीय हाईस्कूल जजरही शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed