फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Instead of taking action against Kotwal, a case was filed against Congressmen

Sultanpur News: कोतवाल पर कार्रवाई के बजाए कांग्रेसियों पर दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 19 Nov 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Instead of taking action against Kotwal, a case was filed against Congressmen
सुल्तानपुर। कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा हटाने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना व एसपी सोमेन बर्मा से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया और आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

गत 13 नवंबर को किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इस दौरान नगर कोतवाल नारद मुनि ने अपनी वर्दी फाड़ दी थी। प्रशासनिक अधिकारियों से भी झड़प हुई थी, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी प्रकरण को लेकर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि जब भी कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने जिलाधिकारी कार्यालय आते हैं तो गेट बंद कर दिया जाता है। उस दिन भी यही हुआ था। राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने कहा कि कोतवाल का वर्दी फाड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ तो उनपर कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने कांग्रेसियों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन किया जाएगा। तेज बहादुर पाठक, सुब्रत सिंह सनी, पवन मिश्रा, सलाउद्दीन हाशमी रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राईनी, अपरबल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता के निधन पर शोकसभा
जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर निवासी कांग्रेस नेता जंग बहादुर सिंह का रविवार को निधन हो गया। कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed