फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Inspector

इंस्पेक्टर सहित 11 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस

Thu, 30 Apr 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Inspector
चांदा (सुल्तानपुर)। पूर्व कोतवाल चांदा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। एसपी ने पहले उन्हें लाइन हाजिर किया, फिर निलंबित किया। अब उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है। उनके साथ 11 नामजद और 25 अज्ञात भी आरोपी हैं। इन सभी लोगों ने बुधवार को कोतवाल के लाइन हाजिर होने के बाद कस्बे में उनका स्वागत जुलूस निकाला था। जुलूस में लॉकडाउन उल्लंघन के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थीं।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र में बीते 15 अप्रैल को लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया गया था। पुलिस टीम पर हमले की बात तत्कालीन प्रभारी प्रवीण यादव ने एसपी शिवहरी मीणा से छिपा ली थी। दूसरे दिन प्रकरण का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने बुधवार को चांदा कोतवाल प्रवीण यादव को लाइन हाजिर कर दिया था। लाइन हाजिर होने के बाद प्रवीण यादव का चांदा कस्बे में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इसमें स्थानीय लोगों के साथ ही चांदा कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी भी शामिल थे।
विज्ञापन

50 से अधिक लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर कस्बे में जुलूस निकाला था। जुलूस में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गईत थीं। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने लाइन हाजिर प्रवीण यादव को निलंबित कर दिया था। बृहस्पतिवार को चांदा कोतवाली में एसएसआई पवन मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व कोतवाल प्रवीण यादव समेत 11 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और संक्रमण फैलाने के आरोप में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। चांदा कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed