फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   inspection

अनुपस्थित मिले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Tue, 24 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
inspection
सुल्तानपुर। प्रतापपुरकमैचा विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पर कार्यरत चिकित्सक मंगलवार को डीएम व सीडीओ के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए हैं। इस पर डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई की निर्देश दिया है। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने पानी की टंकी, अग्निशमन केंद्र, गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय बड़ागांव पीएचसी पर सिर्फ एक स्विपर व फॉर्मासिस्ट मौजूद मिला। इस पर डीएम रवीश गुप्ता व सीडीओ अतुल वत्स ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने लंभुआ में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक पिलर पर हनीकॉम्बिंग पाई गई। डीएम ने उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। प्रतापपुरकमैचा ब्लॉक के मल्हीपुर ग्राम पंचायत में जलनिगम की ओर से बनवाई जा रही करीब 300 लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी का पहले चरण का कार्य पूरा मिला। दोनों अधिकारियों ने जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम व सीडीओ ने कुबेशाहपट्टी में पंचायत भवन का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन का निर्माण शुरू होना नहीं पाया गया। पंचायत भवन का तत्काल कार्य शुरू करने का निर्देश डीएम व सीडीओ ने दिया। इसके पहले पीपीकमैचा विकास खंड के शेषनपुर गांव में संचालित गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने गोवंशों के चारा, पानी व टीकाकरण समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ग्राम पंचायत में मनरेगा से निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed