{"_id":"67e052ccf95136bf920772e3","slug":"insensitivity-elderly-woman-dies-in-volvo-bus-body-dumped-on-the-way-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-129302-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनहीनता : वॉल्वो बस में बुजुर्ग महिला की मौत, रास्ते में उतारा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनहीनता : वॉल्वो बस में बुजुर्ग महिला की मौत, रास्ते में उतारा शव
विज्ञापन
जयसिंहपुर क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास महिला के शव के पास खड़े ग्रामीण।
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास रविवार सुबह वॉल्वो बस में सफर कर रही अंबेडकरनगर जिले की बीमार बुजुुर्ग महिला की मौत हो गई। चालक-परिचालक ने मौत की जानकारी होने पर बुजुर्ग महिला के शव को बस से उतार दिया। मृतका के पुत्र ने घरवालों को बुलाया। करीब दो घंटे बाद पहुंचे घरवाले शव को अपने साथ लेकर गए।
अंबेडकरनगर जिले के राजेसुलतानपुर क्षेत्र के कुराव प्रशनपुर निवासी भानुमती (60) का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। भानुमती को उनका पुत्र राहुल दिल्ली में डॉक्टर को दिखाकर रविवार को वॉल्वो बस से टांडा-बांदा मार्ग से घर लौट रहा था। सुबह आठ बजे बस जयसिंहपुर चांदपुर गांव के पास पहुंची थी, तभी अचानक भानुमती की तबीयत खराब हो गई। बस में ही उनकी मौत हो गई।
बस चालक व परिचालक ने मदद करने के बजाय राहुल व उनकी मांं के शव को चांदपुर गांव के पास बस से नीचे उतार दिया। सुनसान स्थान पर काफी देर तक राहुल मां के शव के साथ मदद के लिए खड़ा रहा। उसने परिजनों को फोन पर मां के मौत की जानकारी दी। करीब दो घंटे बाद घरवाले पहुंचे और शव को घर लेकर गए। सेमरी बाजार चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।