फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Increased surveillance on lampi, advice to install mosquito nets in zoos

Sultanpur News: लंपी पर निगरानी बढ़ी, पशुशालाओं में मच्छरदानी लगाने की सलाह

Sun, 06 Sep 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Increased surveillance on lampi, advice to install mosquito nets in zoos
सुल्तानपुर। पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) पर पशुपालन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में इस बीमारी का एक भी मामला सामने नहीं आया है और न ही विभाग को कोई शिकायत मिली है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर 5000 लंपी वैक्सीन मंगाई गई है। पशुपालकों को पशुशालाओं में मच्छरदानी लगाने और मक्खी-मच्छरों से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि मुख्यालय से बीमारी पर लगातार नजर रखने के निर्देश मिले हैं। बताया कि लंपी संक्रमित पशु को तत्काल स्वस्थ पशुओं से अलग करना चाहिए। बीमारी में तेज बुखार, भूख न लगना, कमजोरी और दूध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। त्वचा पर शरीर, सिर, गर्दन और थनों के आसपास उभरी कठोर गांठें भी प्रमुख लक्षण हैं। बताया कि बीमारी फैलाने वाले कीटों पर नियंत्रण जरूरी है। पशुशाला में नियमित साफ-सफाई, कीटाणुनाशक का छिड़काव और मक्खी-मच्छरों की रोकथाम की जानी चाहिए।
विज्ञापन


संक्रमित पशु को 28 दिन रखें अलग

लंपी की आशंका होने पर पशु को कम से कम 28 दिन तक स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की सलाह दी गई है। टीकाकरण पशु चिकित्सक की सलाह से कराया जाए। त्वचा पर घाव होने पर बिना चिकित्सकीय परामर्श दवा न दें। लंपी कैप्रीपॉक्स वायरस से होने वाली संक्रामक बीमारी है। इसका प्रसार मुख्य रूप से मच्छर, मक्खी और टिक्स जैसे कीटों के काटने से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. गौरव पांडेय, पशु चिकित्सा वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed