फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   If you want to go to Mumbai then buy a general ticket

Sultanpur News: मुंबई जाना है तो लीजिए जनरल टिकट

Fri, 22 Dec 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
If you want to go to Mumbai then buy a general ticket
सुल्तानपुर। अगर आप मुंबई की यात्रा करने जा रहे हैं तो जनरल टिकट लीजिए। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में नो रूम है या फिर लंबी वेटिंग का टिकट मिल रहा है। इस कारण लोगों के पास आखिरी विकल्प अब जनरल टिकट ही बचा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को साकेत एक्सप्रेस में नो रूम होने से यात्रियों को जनरल टिकट लेकर सफर करना पड़ा। जनरल व स्लीपर डिब्बे में यात्रियों की भारी भीड़ रही। अयोध्या, अंबेडकरनगर व जिले के लोगों ने दोपहर बाद से ही रेलवे स्टेशन पर डेरा जमा लिया था। टिकट खिड़की पर जनरल टिकट की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


यूटीएस मशीन से टिकट लेने के लिए लोगों में गहमागहमी होती रही। यूटीएस के अनिल यादव ने बताया कि करीब 200 लोगों के जनरल टिकट यहां से बनाया गया। रविवार को मुंबई जाने वाली इस ट्रेन में वेटिंग 360 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या हैदरगंज के घोपाडोहिया निवासी शिवराज मुंबई जाने के लिए दोपहर 12 बजे सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंच गए थे। इन्होंने जनरल टिकट लेकर यात्रा की। वहीं अंबेडकरनगर के सचिन सिंह ने बताया कि नो रूम होने से वेटिंग टिकट भी नहीं मिला तो जनरल टिकट लिया है।

जिले के कूरेभार निवासी जावेद को काम के लिए मुंबई जाना था। इन्होंने वेटिंग टिकट न लेकर जनरल टिकट पर यात्रा की। कादीपुर के रामदेव ने बताया कि टिकट अभी नहीं लिया है। ट्रेन में भीड़ अधिक रही तो बाद में जाऊंगा।




अभी दिसंबर तक रहेगा मुश्किल भरा सफर
25 दिसंबर के लिए तुलसी एक्सप्रेस में वेटिंग 170, बेगमपुरा एक्सप्रेस में शुक्रवार के लिए वेटिंग 262, श्रमजीवी में वेटिंग 100, फरक्का एक्सप्रेस में 112 वेटिंग रही। आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि दिसंबर तक मुंबई की ट्रेनों नो रूम व लंबी वेटिंग है। बृहस्पतिवार को मुंबई के लिए सिर्फ तत्काल श्रेणी के दो टिकट की कन्फर्म बन सके। वहीं सीटीआई रईस अहमद ने बताया कि साकेत एक्सप्रेस फुल चल रही है। जनरल व स्लीपर डिब्बों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed